यूपी में कथित तौर पर गोकशी करते मिले युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, इलाके में तनाव
मुरादाबाद (यूपी) में सोमवार तड़के कथित तौर पर गोकशी करते मिले एक मुस्लिम युवक की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसपी (सिटी) कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बकौल पुलिस, मृतक के फरार साथियों की तलाश जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


