पटना एयरपोर्ट पर लगी आग, पुरानी बिल्डिंग को तोड़ते वक्त हुआ हादसा
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पटना एयरपोर्ट) की पुरानी बिल्डिंग में गुरुवार को अचानक आग लग गई। अग्निशामक यंत्रों और हवाई अड्डे के फायर रेस्क्यू वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। खबर के मुताबिक, पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा था तभी गैस कटर से कटाई के दौरान आग लग गई।
read more at हिन्दुस्तान


