Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हल्दीराम की नमकीन में कांच का टुकड़ा निकलने का रेडिट यूज़र ने किया दावा, शेयर की तस्वीर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 26 November, 2024
एक रेडिट यूज़र ने हल्दीराम की नमकीन में कांच का टुकड़ा निकलने का दावा किया है। पैकेट की तस्वीर शेयर कर शख्स ने लिखा, "मेरी जीभ को हल्की चोट लगी लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसे निगला नहीं।" शख्स ने एक यूज़र के जवाब में खुद को झारखंड का बताया व कंपनी को शिकायत करने की बात कही है।