बिलियनेयर्स की संख्या के मामले में मुंबई ने बीजिंग को पछाड़ा
हुरुन के मुताबिक, बिलियनेयर्स की संख्या के मामले में बीजिंग (चीन) को पछाड़कर मुंबई एशिया का 'बिलियनेयर्स कैपिटल' बन गया है। दरअसल, बीजिंग में कुल 91 बिलियनेयर्स रहते हैं जबकि मुंबई में 92 बिलियनेयर्स रहते हैं। इसके अलावा, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 की 25% हस्तियां (386) मुंबई में रहती हैं जबकि 217 हस्तियां नई दिल्ली में रहती हैं।
read more at Hurun India


