Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तर कोरिया ने संविधान में किया बदलाव, दक्षिण कोरिया को घोषित किया 'शत्रु राष्ट्र'

short by तृप्ति भण्डारी / on Thursday, 17 October, 2024
उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में बदलाव करते हुए पहली बार दक्षिण कोरिया को 'शत्रु राष्ट्र' घोषित कर दिया है। उत्तर कोरिया की संसद ने देश के संविधान में परिवर्तन करने के लिए पिछले हफ्ते दो दिवसीय बैठक की थी। वहीं, ​दक्षिण कोरिया ने इस बदलाव की निंदा करते हुए कहा कि वह शांतिपूर्ण कोरियाई एकीकरण का प्रयास जारी रखेगा।