30 वर्षीय ऐक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अपने अपार्टमेंट में मिलीं मृत
अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना हैदराबाद स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिली हैं। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय शोभिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। शोभिता कई कन्नड़ फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी थीं।
read more at इंडिया टीवी


