Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में 43 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 12 ज़िलों के बदले गए ज़िलाधिकारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 8 September, 2024
बिहार सरकार ने 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए 12 ज़िलों के ज़िलाधिकारी बदल दिए हैं। सरकार ने जमुई, लखीसराय, रोहतास, भोजपुर, शिवहर, अररिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, अरवल, किशनगंज, बेगूसराय और शेखपुरा के ज़िलाधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कुमार गौरव को अरवल, अनिल कुमार को अररिया, अभिलाषा शर्मा को जमुई और विवेक रंजन को शिवहर का ज़िलाधिकारी बनाया गया है।