Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बॉलीवुड सितारों के निवेश वाले IPO ने किया मालामाल, 19% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

short by Aakanksha / on Wednesday, 6 August, 2025
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के निवेश वाली रियल एस्टेट डेवलपर श्री लोटस डेवलपर्स के शेयरों ने बुधवार को बीएसई पर ₹179.10 और एनएसई पर ₹178.00 पर एंट्री की। आईपीओ के तहत ₹150 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं यानी कि निवेशकों को 19% का लिस्टिंग गेन मिला। इसके आईपीओ को ओवरऑल 69 गुना से अधिक बोली मिली थी।