Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना की मशहूर मिठाई दुकान में आई दरार, झुकने लगी इमारत; आसपास के मकान कराए गए खाली

short by अपर्णा / on Sunday, 22 June, 2025
पटना के बोरिंग रोड स्थित मशहूर हरीलाल स्वीट्स की इमारत में दरार दिखने के बाद प्रशासन आसपास के मकानों-दुकानों को खाली करा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, लोगों ने शनिवार को बिल्डिंग को अचानक एक ओर झुकते देखा जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, दुकान से सटाकर एक बड़ा गड्ढा कर दिया गया है जिससे ऐसी स्थिति बनी है।