हिजाब नहीं उतारने पर बिहार में दो छात्राओं को परीक्षा हॉल से किया गया बाहर, हुआ प्रदर्शन
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एमडीडीएम कॉलेज में रविवार को परीक्षा के दौरान 11वीं की दो छात्राओं को कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाने के शक पर हिजाब उतारने को कहा गया। हिजाब नहीं उतारने पर दोनों को परीक्षा हॉल से निकलने को कहा गया जिसके बाद अन्य विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं कॉलेज की प्राचार्या ने कहा, "किसी ने...उन्हें गुमराह किया है।"
read more at हिन्दुस्तान


