वंदे भारत ट्रेन में खाने में कॉकरोच मिलने के बाद केटरिंग कंपनी पर लगा ₹45,000 का जुर्माना
वंदे भारत ट्रेन से रानी कमलापति (भोपाल) से जबलपुर जा रहे एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिलने के बाद केटरिंग कंपनी पर ₹45,000 का जुर्माना लगाया गया है। यात्री ने खाने को लेकर 'X' पर शिकायत की थी जिसके बाद इटारसी की एक्सप्रेस फूड कंपनी पर जबलपुर रेल मंडल ने ₹25,000 और आईआरसीटीसी ने ₹20,000 का जुर्माना लगाया है।
read more at ABP न्यूज़


