सिद्धू के पंजाब कांग्रेस चीफ पद से इस्तीफे के बाद उनसे दूसरी बार मिले मंत्री परगट व राजा
पंजाब सरकार के मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और कांग्रेस नेता परगट सिंह बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करने दूसरी बार उनके आवास पहुंचे।
गौरतलब है कि सिद्धू के पीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद मंगलवार को भी ये उनसे मिले थे और कहा था कि कुछ गलतफहमियां हो गई हैं जिन्हें बुधवार तक सुलझा लिया जाएगा।
read more at Twitter


