गणेश चतुर्थी पर यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करने पर रोक, उल्लंघन पर ₹50,000 का जुर्माना
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने बताया है कि गणेश चतुर्थी पर यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करने पर पाबंदी है। बकौल डीपीसीसी, इसका उल्लंघन करने पर ₹50,000 का जुर्माना लगेगा व 6 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, डीपीसीसी ने दिल्ली नगर निगमों को रिहायशी इलाकों के पास विसर्जन के लिए अस्थाई तालाब बनाने को कहा है।
read more at ABP न्यूज़


