आदित्य नारायण ने डिलीट किए अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट
सिंगर आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "इससे पहले कि कोई कुछ और सोचे, अपने सभी शुभचिंतकों को बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।" उन्होंने आगे लिखा है, "मैं डिजिटल ब्रेक पर हूं। खुशी-खुशी अपनी बेटी, पत्नी, माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिता रहा हूं।"
read more at Instagram


