Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दापोली रिज़ॉर्ट के अवैध निर्माण को लेकर ईडी ने उद्धव गुट के सदानंद कदम को हिरासत में लिया

short by खुशी / on Friday, 10 March, 2023
महाराष्ट्र के दापोली साईं रिज़ॉर्ट के अवैध निर्माण के मामले में ईडी ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता सदानंद कदम को हिरासत में लिया है। एकनाथ शिंदे गुट के नेता रामदास कदम के भाई सदानंद राज्य के पूर्व मंत्री अनिल परब के करीबी हैं। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, "अब तेरा क्या होगा परब?"