Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अश्विन बने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज़ 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 9 February, 2023
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज़ 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। 36-वर्षीय अश्विन ने नागपुर में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की और उन्होंने 89वें टेस्ट में 450 विकेट पूरे किए। श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन सबसे तेज़ 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।
read more at BCCI