Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 May, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डीटीसी की 150 नई एसी लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। ज़ीरो स्मोक वाली इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस व लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के अनुसार, 24-26 मई तक इन इलेक्ट्रिक बसों की यात्रा सभी के लिए मुफ्त रहेगी।
read more at Twitter