फर्ज़ी टीटी बनकर ट्रेन में टिकट चेक कर रहे शख्स की राजस्थान में यात्रियों ने की पिटाई
राजस्थान के दौसा में फर्ज़ी टीटी बनकर ट्रेन के अंदर यात्रियों का टिकट चेक कर रहे एक शख्स की पिटाई का वीडियो सामने आया है। खबर के अनुसार, हिसार-जयपुर पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेक कर रहा शख्स बिना टिकट वाले यात्रियों से पैसे वसूल रहा था जिससे लोगों को शक हुआ और फिर उन्होंने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
read more at लेटेस्टली


