रूस ने 'क्रीमिया मिलिट्री ड्रिल्स' की समाप्ति का ऐलान किया, कहा- सैनिक लौट रहे हैं
यूक्रेन की सीमा से मंगलवार को सैनिकों को हटाने की शुरुआत के बाद बुधवार को रूस ने 'क्रीमिया मिलिट्री ड्रिल्स' की समाप्ति की घोषणा कर दी। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की टुकड़ियां सामरिक अभ्यास पूरा कर अपने स्थाई तैनाती कैंप पर लौट रही हैं। बकौल बयान, टैंक व तोपें हटाई जा रही हैं।


