बीते 2 साल में पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹4,600 करोड़ से अधिक के लोन बांटे गए: सरकार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि बीते 2 वर्षों में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के तहत कुल ₹4,606.36 करोड़ के 40 लाख से अधिक ऋण वितरित किए गए हैं। बकौल पुरी, इससे 45.32 लाख लोग लाभान्वित हुए। रेहड़ी-पटरी वालों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने 2020 में योजना की शुरुआत हुई थी।
read more at abp न्यूज़


