डेटा लीक होने के कोई सबूत नहीं: 50 करोड़ यूज़र्स के फोन नंबर लीक होने की रिपोर्ट पर वॉट्सऐप
वॉट्सऐप ने एक हैकर द्वारा 50 करोड़ ऐक्टिव वॉट्सऐप यूज़र्स के फोन नंबर्स को बिक्री के लिए रखने की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। वॉट्सऐप ने कहा, "'साइबरन्यूज़' का...यह दावा निराधार स्क्रीनशॉट पर आधारित है। वॉट्सऐप से डेटा लीक होने के कोई सबूत नहीं हैं।" रिपोर्ट में 61.62 लाख भारतीयों का डेटा लीक होने का दावा भी किया गया था।
read more at Twitter


