यूपी में ट्रक से टकराकर बारातियों से भरी बोलेरो के उड़े परखच्चे, दूल्हे के चाचा समेत 3 की मौत
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर नौगवां मुबारकपुर के पास सोमवार देर रात बारातियों से भरी एक बोलेरो के ट्रक से टकराने पर उसमें सवार दूल्हे के चाचा समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य बाराती भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
read more at हिन्दुस्तान


