7 महीने की गर्भवती महिला को दिल्ली में उसके पति व ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि बवाना (दिल्ली) में 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जला दिया। बकौल मालीवाल, महिला बुरी तरह से झुलस गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
read more at Twitter


