Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नास्तिकता के प्रचार का भी अधिकार देता है संविधान: कोर्ट से उदयनिधि

short by विष्णु प्रकाश पाण्डेय / on Tuesday, 17 October, 2023
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के वकील ने मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान का 'अनुच्छेद 25' नास्तिकता का अभ्यास कराने और प्रचार करने का भी अधिकार देता है। सनातन धर्म पर विवादित बयान देने के बाद एक संगठन ने उदयनिधि को सार्वजनिक पद से हटाने के लिए हाईकोर्ट में अधिकार पृच्छा रिट दायर की थी।