9 आईपीएल टीमों का हिस्सा बनने वाले पहले क्रिकेटर बने फिंच, ₹1.5 करोड़ में केकेआर से जुड़े
ऐरन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) आईपीएल की 9 टीमों का हिस्सा बनने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वह केकेआर द्वारा ₹1.5 करोड़ में खरीदे गए ऐलेक्स हेल्स की जगह लेंगे जो बबल थकान के कारण आईपीएल-2022 से हट गए हैं। फिंच राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स, एसआरएच, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।
read more at CricTracker हिंदी


