अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए रवाना हुईं आलिया, कहा- बहुत नर्वस हूं
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए रवाना हो गई हैं। उन्होंने लिखा, "दोबारा न्यूकमर की तरह महसूस कर रही हूं...बहुत नर्वस हूं...मुझे शुभकामनाएं दीजिए।" गौरतलब है, इस फिल्म में आलिया के साथ हॉलीवुड ऐक्टर गैल गेडोट व जेमी डोर्नन भी नज़र आएंगे।
read more at हिन्दुस्तान


