देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 2,628 नए केस, 2,167 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,628 नए मामले सामने आए जबकि 2,167 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,525 हो गई है। वहीं, कुल 4,26,04,881 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब 15,414 हो गई है।
read more at MoHFW


