Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति, निमंत्रण किया स्वीकार

short by रघुवर झा / on Friday, 7 June, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने 9 जून को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के साथ विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भी भारत आएंगे। नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।