Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

8 लोगों ने महाराष्ट्र में खाली बंगले और फिर समुद्र तट पर किया किशोरी का गैंगरेप

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 18 December, 2022
महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच पालघर के एक खाली बंगले और फिर समुद्र तट पर 16-वर्षीय किशोरी का गैंगरेप करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर सातपाटी थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।