यूपी के नहटौर में आरएलडी प्रत्याशी के जीतने के बावजूद नतीजों में देरी, ईसी ले संज्ञान: जयंत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना के बीच आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने दावा किया है, "नहटौर (बिजनौर) में गठबंधन से राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रत्याशी श्री मुंशी राम 311 वोट से जीत चुके हैं।" जयंत ने ट्वीट किया, "लेकिन अभी नतीजा घोषित होने में विलंब हो रहा है।" बकौल जयंत, इस मामले पर चुनाव आयोग (ईसी) संज्ञान ले।
read more at Twitter


