प्रसार भारती ने 'ऑल इंडिया रेडियो' की जगह 'आकाशवाणी' नाम प्रयोग करने का किया फैसला
सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने अपनी रेडियो सेवा के संदर्भ में 'ऑल इंडिया रेडियो' (एआईआर) की जगह 'आकाशवाणी' नाम इस्तेमाल करने का फैसला किया है। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने कहा, "यह सरकार का बहुत पुराना फैसला है जो पहले लागू नहीं किया गया था। अब हम इसे लागू कर रहे हैं।"
read more at दि प्रिंट


