सिक्का उछालकर कदम बढ़ाने वाले सीएम से पंजाब का क्या हाल होगा, समझ सकते हैं: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुराना वीडियो शेयर कर कहा है कि जो मुख्यमंत्री कदम-कदम पर सिक्का उछालकर चले उससे पंजाब का क्या हाल होगा उसका अंदाज़ा लगा सकते हैं। दरअसल, वीडियो में दावा किया गया है कि चन्नी ने सिक्का उछालकर लेक्चरर्स की स्टेशन पोस्टिंग की थी।
read more at ANI


