Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप्स में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 14 September 2022
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने स्वीडन की योआना मालमग्रेन को 8-0 से हराकर विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स 2022 के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। विनेश इसके साथ ही विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 28-वर्षीय विनेश ने 2019 में भी विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स में कांस्य पदक जीता था।
read more at Twitter