Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मर्सिडीज़ से पंजाब में सरकारी दुकान से सस्ता राशन लेने पहुंचा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 7 September 2022
होशियारपुर (पंजाब) में मर्सिडीज़ से आए शख्स द्वारा सरकारी दुकान से सब्सिडी वाला सस्ता राशन ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। शख्स ने कहा कि यह उसके रिश्तेदार की कार है जो भारत में नहीं रहता है। गौरतलब है कि सरकारी दुकानों पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले बीपीएल कार्ड धारकों को राशन मुहैया कराया जाता है।