'हम साथ...' को लेकर सैफ इतने नर्वस थे कि सोते नहीं थे, नींद की दवा देनी पड़ी थी: बड़जात्या
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने कहा है कि 'हम साथ साथ हैं' को लेकर अभिनेता सैफ अली खान नर्वस थे। उन्होंने कहा, "सैफ पहली बार इतनी अहम भूमिका में थे, दबाव में थे।" बकौल बड़जात्या, सैफ की पूर्व पत्नी अमृता ने बताया था कि वह सोते नहीं हैं इसलिए उन्होंने अमृता के ज़रिए चुपचाप सैफ को नींद की दवा दिलवाई थी।


