Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में 'बहुत खराब स्थिति' में है जल निकासी की व्यवस्था: हाईकोर्ट

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 10 January, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में जल निकासी की व्यवस्था 'पूरी तरह दयनीय' और 'बहुत खराब स्थिति' में है। हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को जल जमाव की समस्या के निस्तारण के लिए काम करना चाहिए। हाईकोर्ट के मुताबिक, सुधार की भावना अधिकारियों के भीतर से आनी होगी।
read more at भाषा