इटली में मिला 2,000 साल पुरानी पेंटिंग्स वाला डाइनिंग हॉल, तस्वीरें हुईं जारी
रोमन शहर पॉम्पेई (इटली) में खुदाई के दौरान एक डाइनिंग हॉल मिला है जिसकी दीवारों पर 2,000 साल पुरानी पेंटिंग्स हैं। पेंटिंग्स में ट्रोजन युद्ध से प्रेरित पौराणिक पात्रों की वीरता को प्रमुखता से दर्शाया गया है। 79 ईस्वी में माउंट वसुवियस में ज्वालामुखी फटने के बाद पॉम्पेई राख के नीचे दब गया था और हज़ारों रोमन मारे गए थे।
read more at News18 हिंदी


