Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'जस्सी जैसी...' के रिहर्सल के पहले दिन मोना घबराहट के कारण रोने लगी थीं: वीरेंद्र सक्सेना

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 13 April, 2024
ऐक्टर वीरेंद्र सक्सेना ने 'डिजिटल कमेंट्री' को बताया है कि धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' के शुरुआती दिनों में ऐक्ट्रेस मोना सिंह बहुत घबराई हुई थीं। उन्होंने कहा, "रिहर्सल के पहले दिन मोना अपनी लाइन्स भूल गईं और रोने लगी थीं। मैंने उनको समझाया था कि कुछ नहीं होगा।" धारावाहिक में वीरेंद्र ने मोना के पिता का रोल किया था।