Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में 31 दिसंबर की रात ट्रैफिक पुलिस ने काटे करीब ₹90 लाख के चालान

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 1 January, 2025
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार रात (31 दिसंबर) नए साल के जश्न के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के करीब ₹90 लाख के चालान काटे। बकौल पुलिस, नियमों का उल्लंघन करने वाले 17,800 अनियंत्रित वाहन चालकों के ई-चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 153 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।