रिवर्स एजिंग के लिए मशहूर मिलियनेयर ब्रायन ने शेयर किए मुकेश अंबानी के ऐंटीलिया से वीडियो
जवान दिखने के लिए ₹16 करोड़/वर्ष खर्च करने वाले अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने मुकेश अंबानी के आवास ऐंटीलिया से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, "अंबानी परिवार से मिलकर मज़ा आया...भविष्य में स्वास्थ्य ही असली धन है।" वीडियोज़ में ब्रायन को श्लोका अंबानी, सोनम कपूर और तन्मय भट्ट से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
read more at Hindustan Times


