कांग्रेस के कार्यक्रम में देरी से पहुंचे राहुल गांधी, 10 पुशअप्स लगाने की दी गई सज़ा
पंचमढ़ी (एमपी) में कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा सांसद राहुल गांधी कुछ मिनट देर से पहुंचे तो उन्हें 10 पुशअप लगाने की सज़ा दी गई। प्रशिक्षण प्रमुख ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि यहां देरी से आने वाले को सज़ा दी जाती है। इस पर राहुल ने सज़ा पूछी और मुस्कुराते हुए पुशअप लगाकर माहौल हल्का कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


