Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मेजर' बनकर देहरादून में फर्ज़ी आर्मी कैंप चला रहा था शख्स, भर्ती के नाम पर ठगता था ₹7-8 लाख

short by Monika sharma / on Sunday, 15 September, 2024
देहरादून (उत्तराखंड) में खुद को आर्मी का मेजर बताकर फर्ज़ी आर्मी ट्रेनिंग कैंप चलाने को लेकर महाराष्ट्र के 28-वर्षीय सत्यजीत भरत कांबले को गिरफ्तार किया गया है। कांबले और उसके साथियों ने सेना और सैन्य इंजीनियरिंग सेवाओं में नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर कई लोगों से ₹7-8 लाख वसूले थे। कांबले के फरार साथियों की तलाश चल रही है।
read more at Moneycontrol