Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बच्चों समेत 9 लोगों की हुई मौत

short by शिव / on Monday, 1 July, 2024
राजस्थान के करौली में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। करौली के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।