सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹91,000 के पार पहुंचा भाव
सोने की कीमतें पहली बार ₹91,000/10 ग्राम के पार पहुंच गई हैं। मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतें ₹500 बढ़कर ₹91,250/10 ग्राम पर पहुंच गईं। सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले गोल्ड के दाम ₹1,300/10 ग्राम बढ़कर ₹90,750/10 ग्राम के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। वहीं, मंगलवार को चांदी की कीमतें ₹1,02,500/किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
read more at हिन्दुस्तान


