Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल प्रदेश के IAS अधिकारी संजय मूर्ति बनाए गए CAG, गिरीश चंद्र मुर्मू की लेंगे जगह

short by मनीष झा / on Tuesday, 19 November, 2024
वित्त मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी के संजय मूर्ति को भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। संजय मूर्ति नए सीएजी के तौर पर गिरीश चंद्र मुर्मु की जगह लेंगे। 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी मूर्ति वर्तमान में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं।