पाकिस्तान के ननकाना साहिब में 71 वर्षीय भारतीय तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से हुई मौत
पाकिस्तान में बैसाखी उत्सव के लिए गए 71 वर्षीय भारतीय सिख तीर्थयात्री जोगिंदर सिंह की हार्ट अटैक से मंगलवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुद्वारा ननकाना साहिब में सीने की दर्द की शिकायत के बाद सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह रविवार को पाकिस्तान पहुंचे थे।
read more at Hindustan Times


