Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तमिलनाडु में 15-18 आयु वर्ग के 100% छात्रों को दी गई कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 18 January, 2022
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने सोमवार को बताया कि राज्य में 15-18 वर्ष की आयु के सभी स्कूली छात्रों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान देशभर में 3 जनवरी से शुरू हुआ था। तमिलनाडु सरकार ने रविवार को कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनज़र स्कूल बंद किए थे।
read more at ANI