पंजाब में घर की छत गिरने से मलबे में दबकर दंपति व उनके 4 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
फरीदकोट (पंजाब ) में भारी बारिश के चलते बुधवार तड़के एक घर की छत गिरने से दंपति व उनके 4-वर्षीय बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक अन्य नाबालिग लड़की घायल हो गई। एसडीएम वीरपाल कौर के मुताबिक, लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है। बकौल एसडीएम, हादसे के दौरान चारों लोग घर में सो रहे थे।
read more at Twitter


