लापता होने के 23 साल बाद यूपी में घर लौटा शख्स, मां ने सिर में लगी चोट से पहचाना
सीतापुर (यूपी) में लापता हुआ शख्स 23-वर्ष बाद 41-वर्ष की उम्र में घर लौट आया व मां ने उसे सिर में लगी चोट से पहचाना। शख्स की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज थी और पुलिस ने पूछताछ कर मामले में कार्रवाई पूरी की। 18-वर्ष की उम्र में लापता हुए शख्स की शादी हो चुकी है व अब उसके दो बच्चे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


