Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्स्टक्राई के आईपीओ से किन प्रमुख हस्तियों को होगा नुकसान व किसे हो सकता है लाभ?

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 1 August, 2024
फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज़ सॉल्यूशंस के आईपीओ से क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर, मैरिको के हर्ष मारीवाला और मणिपाल ग्रुप के रंजन पई को नुकसान हो सकता है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹440-465/शेयर रखा गया है जबकि इन लोगों ने ₹487.44/शेयर पर कंपनी के शेयर खरीदे थे। वहीं, रतन टाटा और एमऐंडएम को आईपीओ से लाभ होगा।